”कुली” के बाद का जीवन पुनर्जन्म था : अमिताभ बच्चन

मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि ‘कुली’ के सेट पर हुई दुर्घटना के दौरान उनके लिए दुआ करने वालों के वह शुक्रगुजार हैं. यह हादसा ठीक 33 साल पहले हुआ था. बच्चन ने हादसे के बारे में जानकारी ट्विटर पर साझा की. इस दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो […]
मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि ‘कुली’ के सेट पर हुई दुर्घटना के दौरान उनके लिए दुआ करने वालों के वह शुक्रगुजार हैं. यह हादसा ठीक 33 साल पहले हुआ था. बच्चन ने हादसे के बारे में जानकारी ट्विटर पर साझा की. इस दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गये थे.
अभिनेता ने कहा कि अस्पताल से घर लौटने के बाद उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की आंखों में पहली बार आंसू देखे. अपने पिता के पैर छूती हुई तस्वीर के साथ बच्चन ने लिखा, ‘ दो अगस्त 1982… कुली हादसे के बाद मेरा पुर्नजन्म हुआ. घर वापसी पर, पिता की आंखों में पहली बार आंसू देखे.’
‘पीकू’ स्टार ने अपने प्रशंसकों की प्रार्थनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया और दुर्घटना के बाद के अपने जीवन को ‘पुनर्जन्म’ बताया. अमिताभ जल्द ही आगामी फिल्म ‘वजीर’ में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्म में वो एक विकलांग व्यक्ति का किरदार निभानेवाले हैं. फिल्म में फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिका में नजर आनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










