बोले अजय देवगन,'' मुझे यकीन है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी लेकिन...''

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘दृश्यम’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी लेकिन फिल्म 150 करोड़ की कमाई नहीं कर पायेगी. निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रिया शरण और तब्बू भी मुख्य भूमिकाओं में होंगी. अजय ने कहा,’ मुझे यकीन है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस […]
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘दृश्यम’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी लेकिन फिल्म 150 करोड़ की कमाई नहीं कर पायेगी. निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रिया शरण और तब्बू भी मुख्य भूमिकाओं में होंगी.
अजय ने कहा,’ मुझे यकीन है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी लेकिन मुझे नहीं लगता कि फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो पायेगी. यह पूरी तरह से दर्शकों पर निर्भर करती है कि फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है.’
इस फिल्म में तब्बू एक महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगी. वे गोवा में हुए मर्डर मिस्ट्री को सुलझाती दिखाई देंगी. अजय का कहना है कि एक बड़े स्टार पर दबाव होता है कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कलेक्शन करे लेकिन एक एक्टर पर कभी भी इस तरह का दवाब नहीं होता.’
इस फिल्म के अलावा अजय आगामी फिल्म ‘शिवाय’ में नजर आयेंगे. फिल्म का फर्स्टलुक जारी हो गया है. फिल्म में उनका लुक बेहद दमदार नजर आ रहा है और पीठ पर त्रिशूल बना हुआ है. ‘दृश्यम’ 31 जुलाई को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




