अमिताभ ने दी डॉक्टर कलाम को श्रद्धाजंलि, कहा – ”एक विशाल हस्ती का…”

मुंबई : पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के अचानक निधन पर शोक प्रकट करते हुए बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक सरल शख्सियत बताया जो सभी के चहेते थे. कलाम अक्तूबर में 84 वर्ष की उम्र के हो जाते. आईआईएम शिलांग में व्याख्यान देने के दौरान दिल का दौरा पडने से कल उनका निधन […]
मुंबई : पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के अचानक निधन पर शोक प्रकट करते हुए बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक सरल शख्सियत बताया जो सभी के चहेते थे. कलाम अक्तूबर में 84 वर्ष की उम्र के हो जाते.
आईआईएम शिलांग में व्याख्यान देने के दौरान दिल का दौरा पडने से कल उनका निधन हो गया. बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है ‘हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति का कल अचानक निधन हो गया…वह शिलांग में आईआईएम में एक व्याख्यान दे रहे थे और गिर पडे. एक विशाल हस्ती का अचानक चले जाना…’
72 वर्षीय बच्चन ने कहा कि कलाम ने विज्ञान, मिसाइल तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान सुविधाओं में भारत को विश्व मानचित्र पर खडा किया. उन्होंने लिखा है,’ एक सरल इंसान, बच्चों जैसे व्यवहार वाले, व्यवहारिक, ख्याल रखने वाले और सबके चहेते…उनके साथ संपर्क की एक मात्र उपलब्धि….अगले राष्ट्रपति के रुप में उनके नाम की घोषणा से पहले टेलीफोन पर बातचीत…..भारत शोक में है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










