अमिताभ बच्चन ने की ''अहल्या'' की तारीफ, कहा- ''उत्कृष्ट...''

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ‘कहानी’ फेम निर्देशक सुजॉय घोष की लघु फिल्म ‘अहल्या’ बहुत पसंद आयी है. फिल्म में सौमित्र चटर्जी और राधिका आप्टे ने अभिनय किया है. यह फिल्म दर्शकों को बांध रखन में कामयाब सिद्ध हुई है. कोलकाता की पृष्ठभूमि में बनी 14 मिनट नौ सेकेंड लंबी थ्रिलर फिल्म हिन्दू पुराणों […]
मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ‘कहानी’ फेम निर्देशक सुजॉय घोष की लघु फिल्म ‘अहल्या’ बहुत पसंद आयी है. फिल्म में सौमित्र चटर्जी और राधिका आप्टे ने अभिनय किया है. यह फिल्म दर्शकों को बांध रखन में कामयाब सिद्ध हुई है.
कोलकाता की पृष्ठभूमि में बनी 14 मिनट नौ सेकेंड लंबी थ्रिलर फिल्म हिन्दू पुराणों के एक किरदार अहिल्या पर आधारित है. फिल्म के लिंक के साथ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है, ‘ लघु फिल्मों का जादू… सुजॉय घोष… उत्कृष्ट.’
T 1939 – https://t.co/Vf3X5ODTMW … the magic of short films .. Sujoy Ghosh .. brilliant !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 23, 2015
इससे खुश होकर घोष ने जवाब दिया है, ‘वाह. आपको बहुत प्यार सर.’ घोष और अमिताभ ‘अलादीन’ में साथ काम चुके हैं. दोनों ने ‘कहानी’ के एक गीत ‘एकला चलो रे’ भी साथ ही फिल्माया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




