अवार्ड फंक्शन में विराट-अनुष्का के ''चार कदम...'', देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2015 3:37 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा मीडिया से बचते नजर आये हैं. लेकिन हाल ही में दोनों एकसाथ मुंबई के होटल पैलेडियम में हुए वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में पहुंचे. दोनों ने कैमरे के सामने एकसाथ कई पोज भी दिया. इस मौके पर नेहा धूपिया, आथिया शेट्टी और निरमत कौर के अलावा […]
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा मीडिया से बचते नजर आये हैं. लेकिन हाल ही में दोनों एकसाथ मुंबई के होटल पैलेडियम में हुए वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में पहुंचे. दोनों ने कैमरे के सामने एकसाथ कई पोज भी दिया. इस मौके पर नेहा धूपिया, आथिया शेट्टी और निरमत कौर के अलावा कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे.विराट-अनुष्का की जोड़ी को देखकर फिल्म पीके गाना सुपरहिट गाना ‘चार कदम चल दो न साथ मेरे’ फैंस को जरूर याद आया होगा.
विराट चंद सेकंड के लिए वहां रूके लेकिन विराट के जाते ही अनुष्का ने मीडिया से खुलकर बात की. दोनों हमेशा कैमरे से छुपते आये हैं. एक कार्यक्रम के दौरान अनुष्का से जब पूछा गया था तो अनुष्का ने वापस मीडियावालों से ही सवाल पूछ लिया और थोड़े गुस्से में भी दिखीं.

अनुष्का ने इस मौके पर बताय कि वह जल्द ही करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में अनुष्का के अलावा ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूप भी मुख्य भूमिका में होंगे. हाल ही अनुष्का फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में नजर आई थी. अनुष्का ने फिल्म ‘पीके’ और ‘एनएच 10’ से दर्शकों से खूब तारीफें बटोरी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










