अमिताभ बच्‍चन के विवाद को लेकर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने प्रसार भारती से मांगी रिपोर्ट

Updated at : 22 Jul 2015 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्‍चन के विवाद को लेकर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने प्रसार भारती से मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन को भुगतान के मुद्दे पर ‘भ्रम’ दूर करने के लिए दूरदर्शन किसान चैनल के लिए सुपरस्टार के प्रचार अभियान से संबंधित फैसलों पर प्रसार भारती से रिपोर्ट मांगी है. मंत्रालय ने प्रसार भारती को पत्र इसलिए लिखा है क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन को भुगतान के मुद्दे पर ‘भ्रम’ दूर करने के लिए दूरदर्शन किसान चैनल के लिए सुपरस्टार के प्रचार अभियान से संबंधित फैसलों पर प्रसार भारती से रिपोर्ट मांगी है.

मंत्रालय ने प्रसार भारती को पत्र इसलिए लिखा है क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमिताभ के प्रचार के लिए दूरदर्शन ने 6.31 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. हालांकि सवाल इसलिए खड़ा हुआ क्‍योंकि अमिताभ ने किसी तरह का धन प्राप्त करने से इंकार किया.

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय जानना चाहता है कि फैसला किस प्रक्रिया से किया गया और इस दौरान समझदारी दिखाई गई या नहीं. प्रसार भारती सूत्रों से जब रिपोर्ट मांगने के मंत्रालय के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक रिपोर्ट पहले प्रसार भारती के बोर्ड को भेजी जा सकती है जो भविष्य की रणनीति पर फैसला करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola