सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ ने दूसरे दिन 36.50 करोड रुपये की कमाई की
Updated at : 19 Jul 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन

मुम्बई: अभिनेता सलमान खान अभिनीत ‘‘बजरंगी भाईजान’’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन 36.50 करोड रुपये की कमाई की है. वितरकों के अनुसार यह फिल्म अभिनेता सलमान खान की बाक्स आफिस पर एक दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली सलमान […]
विज्ञापन
मुम्बई: अभिनेता सलमान खान अभिनीत ‘‘बजरंगी भाईजान’’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन 36.50 करोड रुपये की कमाई की है. वितरकों के अनुसार यह फिल्म अभिनेता सलमान खान की बाक्स आफिस पर एक दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली सलमान की फिल्म ‘‘एक था टाइगर’’ थी जिसने 32 करोड रुपये से अधिक की कमाई की थी.पहले दिन की अपेक्षा रिलीज होने के दूसरे दिन कल ईद पर फिल्म की कमाई में तेज बढोतरी दर्ज की गई. पहले दिन फिल्म ने 27.25 करोड रुपये की कमाई की थी.
वितरकों ने कहा, ‘‘इरोस इंटरनेशनल और एसकेएफ की बजरंगी भाईजान ने दूसरे दिन भारत में 36.50 करोड रुपये का संग्रह किया. यह सलमान खान अभिनीत किसी फिल्म की एक दिन में सबसे अधिक कमाई है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




