राम गोपाल वर्मा ने ‘सरकार 4’ पर लगाया ब्रेक, ‘धुरंधर 2’ के बाद बदला प्लान, फैंस को लगा झटका

Updated:
विज्ञापन
Ram Gopal Varma

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा

Ram Gopal Varma: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने ‘सरकार 4’ को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उनका मानना है कि इस समय दर्शकों की पसंद बदल गई है, इसलिए उन्होंने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया है.

विज्ञापन

Ram Gopal Varma: डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा फिल्म ‘सरकार 4’ की शूटिंग की तैयारी कर रहे थे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन एक बार फिर साथ नजर आने वाले थे. फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

क्यों नहीं बनेगी ‘सरकार 4’ ?

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों के आने के बाद उन्हें लगता है कि अब गैंगस्टर फिल्मों के लिए पहले जैसा क्रेज नहीं रहा है इसलिए उन्होंने ‘सरकार 4’ न बनाने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि हर फिल्म का एक सही समय होता है और इस वक्त सही समय नहीं है.

पहले बन चुकी हैं तीन फिल्में

‘सरकार’ सीरीज की पहली फिल्म साल 2005 में आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद 2008 में दूसरी और 2017 में तीसरी फिल्म रिलीज हुई है. इन फिल्मों में अमिताभ और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को काफी सराहा गया था. इसलिए फैंस ‘सरकार 4’ का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो गया है.

राम गोपाल वर्मा ने ‘आदित्य धर’ की तारीफ

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में डायरेक्टर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि धुरंधर के बाद ‘सरकार’ या फिर कोई और गैंगस्टर फिल्म चलेगी. तो हां,अब मैं ‘सरकार 4’ नहीं बना रहा हूं. पहले मेरी सारी गैंगस्टर फिल्में द गॉडफादर से इंस्पायर होती थी, चाहे वो ‘सत्या’ हो, कंपनी हो या फिर सरकार या फिर मैं फिर सिर्फ बनाने के लिए बनाता था. मैं दौड़ और फूंक क्यों बनाता? क्योंकि मैं सिर्फ फिल्म बनाना चाहता था. मैं इतना एरोगेंट था कि मैं सोचता था कि सेट पर जाऊंगा और फिल्म बन जाएगी. राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा कि आदित्य ने फिल्म इसलिए बनाई क्योंकि उनके पास एक अच्छी कहानी थी और वह आदित्य धर से इंप्रेस हैं.

अब नई फिल्म पर फोकस

राम गोपाल वर्मा अब सिंडिकेट नाम की नई फिल्म पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म को आदित्य धर प्रोड्यूस करेंगे और इसमें उनकी मदद भी करेंगे. यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसमें कई बड़े स्टार्स नजर आ सकते हैं. ‘सरकार 4’ के बंद होने से फैंस को झटका जरूर लगा है, लेकिन अब सभी की नजर राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म पर टिकी हुई है

यह भी पढ़ें: धमाकेदार ओपनिंग के बाद ‘उस्ताद भगत सिंह’ की ठंडी पड़ी रफ्तार, जानें कमाई

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola