वरुण-श्रद्धा के साथ बनाउंगा ''एबीसीडी 3'' : रेमो डिसूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 11:09 AM
जानेमाने निर्देशक रेमो डिसूजा जल्द ही अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को लेकर ‘एबीसीडी 3’ का निर्माण करेंगे. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की धमाकेदार कमाई को देखकर रेमो बेहद खुश है. फिल्म इस साल 100 करोड़ के क्लब में शामिल होनवाली दूसरी फिल्म बन गई है. फिल्म में श्रद्धा-वरुण […]
जानेमाने निर्देशक रेमो डिसूजा जल्द ही अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को लेकर ‘एबीसीडी 3’ का निर्माण करेंगे. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की धमाकेदार कमाई को देखकर रेमो बेहद खुश है. फिल्म इस साल 100 करोड़ के क्लब में शामिल होनवाली दूसरी फिल्म बन गई है. फिल्म में श्रद्धा-वरुण ने मुख्य भूमिका निभाई है.
फिल्म ‘एबीसीडी’ की सीक्वल है जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है. फिल्म डांस पर आधारित है. रेमो, श्रद्धा और वरुण की मेहनत को देखकर बेहद प्रभावित हुए है और वे दोनों को लेकर ‘एबीसीडी 3’ का निर्माण करेंगे. रेमो का कहना है कि जब दोनों के पास डेट्स होगी तो वे इस फिल्म को निर्माण शुरू करेंगे.
हाल ही में ‘एबीसीडी 2’ की सक्सेस पार्टी रखी गई थी. इस मौके पर वरुण ने कहा कि रेमो सर ने कभी यह सोचकर फिल्म नहीं बनाई थी कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो. वहीं रेमो का कहना है कि हमारी फिल्म दर्शकों को पसंद आई यह हमारे लिए खुशी की बात है. यह सोचकर फिल्म नहीं बनाई थी कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाये.
ऐसे खबरें आ रही थी कि ‘एबीसीडी 3’ के लिए रेमो ने टाइगर श्रॉफ से बातचीत की है. लेकिन दोनों ने ही इन अटकलों को खारिज किया है. इस साल 100 करोड के क्लब में दो ही फिल्में शामिल हुई है जिसमें पहली कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ है और दूसरे ‘एबीसीडी 2’.
वरुण फिलहाल आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में वरुण के अलावा शाहरुख खान, काजोल और कृति शैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं श्रद्धा, टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘बागी’ में नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










