ePaper

''ब्रदर्स'' में करीना का यह लुक....

Updated at : 06 Jul 2015 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
''ब्रदर्स'' में करीना का यह लुक....

मुंबई : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर करीब 66 लाख लोग देख चुके हैं. ‘अग्निपथ’ के निर्देशक करण मल्होत्रा की यह फिल्म 2011 की हॉलीवुड की ‘वॉरियर’ की रीमेक है. ‘वॉरियर’ में टॉम हार्डी और जोएल एडजेरटन थे. एक्शन से भरपूर फिल्म ‘ब्रदर्स’ […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर करीब 66 लाख लोग देख चुके हैं. ‘अग्निपथ’ के निर्देशक करण मल्होत्रा की यह फिल्म 2011 की हॉलीवुड की ‘वॉरियर’ की रीमेक है. ‘वॉरियर’ में टॉम हार्डी और जोएल एडजेरटन थे. एक्शन से भरपूर फिल्म ‘ब्रदर्स’ इन दिनों काफी चर्चा में है. इस फिल्‍म में करीना कपूर एक धमाकेदार सरप्राइज भी देंगी.

खबरों की माने तो करीना कपूर का इस फिल्म में स्पेशल एपियरेंस हैं इसमें वो एक आइटम सॉन्ग करती नजर आएंगी. आपको बता दें कि ऐसा ही ए‍क सांग कैटरिना कैफ फिल्म अग्निपथ में भी कर चुकीं हैं. बताया जा रहा है कि ‘ब्रदर्स’ में करीना जिस आइटम सांग में नजर आयेंगे उसमें उनका नाम मैरी है और उनके आइटम सॉन्ग के बोल हैं ‘मेरा नाम मैरी’.

खबर है कि करीना कपूर के इस आइटम सॉन्ग को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है. इस आइटम सॉन्ग का वीडियो टीजर सोमवार को रिलीज होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola