खरकई नदी के दिन बदलेंगे: सरायकेला में 'अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान' पर मंथन, डीसी ने दिए ठोस रणनीति के निर्देश
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Apr 2026 4:38 PM
बैठक करते डीसी
Seraikela DC Meeting: सरायकेला के आदित्यपुर को नया स्वरूप मिलेगा. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 'अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान' (URMP) को लेकर बड़ी बैठक हुई. खरकई नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने, तालाबों के जीर्णोद्धार और शहर के खराब ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है.
Seraikela DC Meeting, सरायकेला (शचिंद्र दाश की रिपोर्ट): सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आदित्यपुर नगर निगम के लिए ‘अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान’ (URMP) के निर्माण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक का मुख्य एजेंडा खरकई नदी का समग्र विकास और इसके प्राकृतिक जल प्रवाह को फिर से जीवित करना रहा. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नदी को प्रदूषित करने वाले कारकों की पहचान कर उन्हें तुरंत रोका जाए.
तालाबों और नालों का होगा जीर्णोद्धार
बैठक के दौरान नदी से जुड़े तालाबों, सहायक नालों और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई. योजना के तहत शहरी जल निकायों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा ताकि जल निकासी सुचारू हो सके. उपायुक्त ने नगर क्षेत्र में प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम की कमी और उसके कारण होने वाले जलजमाव पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Waste Management) को दुरुस्त करना इस मास्टर प्लान की प्राथमिकता होनी चाहिए.
Also Read: बिजली और पेयजल संकट पर सरायकेला के नगर पंचायत अध्यक्ष सख्त, महाप्रबंधक को लिखी चिट्ठी
पर्यटन और रोजगार पर विशेष ध्यान
मास्टर प्लान में केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि आर्थिक विकास को भी जोड़ा गया है. नदी तटों और तालाबों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें आकर्षक पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा. इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और पर्यटन से जुड़े रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. साथ ही, पार्कों के विकास और वन क्षेत्र संरक्षण के माध्यम से शहरी ईको-सिस्टम को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई.
डाटा और मैप के लिए समयसीमा तय
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि वे मास्टर प्लान के लिए आवश्यक सभी तकनीकी डाटा, मैप और विभागीय योजनाओं का विवरण निर्धारित समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराएं. उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय (Coordination) पर जोर देते हुए कहा कि आदित्यपुर के सुनियोजित विकास के लिए यह समेकित रिपोर्ट मील का पत्थर साबित होगी. बैठक में जलापूर्ति पाइपलाइन और पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार पर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










