बजरंगी भाईजान सलमान मुन्ना भाई की रिहाई पर जश्न मनाएंगे

आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने ‘आज की पार्टी’ के लांच के मौके पर मीडिया से सलमान खान कहते हैं कि एक्टर संजय दत्त की सजा पूरी होने पर उन्हें बहुत खुशी होगी और तब वे मिलकर इसका जश्न मनायेंगे. संजय दत्त 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में जेल […]
आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने ‘आज की पार्टी’ के लांच के मौके पर मीडिया से सलमान खान कहते हैं कि एक्टर संजय दत्त की सजा पूरी होने पर उन्हें बहुत खुशी होगी और तब वे मिलकर इसका जश्न मनायेंगे.
संजय दत्त 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं और जल्द ही छुट्टी पर बाहर आने वाले हैं. यह उनकी रिहाई नहीं है. सलमान का कहना है कि जब वे पूरी तरह आजाद होंगे, जश्न तब मनेगा.
सलमान की एक और होम प्रॉडक्शन फिल्म, निखिल अडवाणी द्वारा निर्देशित ‘हीरो’ चार सितंबर को रिलीस होगी. यह एक ऐक्शन फिल्म है जो 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म का रीमेक है. घई की ‘हीरो’ में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि ने अहम भूमिकायें निभाई थी. इसबार अहम भूमिका में आदित्य पंचोली का पुत्र, सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी, अथिया शेट्टी दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










