वामपंथी एक्टिविस्ट कविता कृष्णन के पीएम मोदी पर ट्वीट से छिडा शब्द युद्ध, अभिनेता आलोकनाथ भी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्विटर पर #सेल्फ़ीविथडॉटर अभियान का शुभारंभ किया, इसका समर्थन चर्चित चरित्र अभिनेता आलोक नाथ सहित कई हस्तियों ने किया और इसमें शामिल भी हुए.पर वामपंथी सोशल एक्टिविस्ट कविता कृष्णन के एक ट्वीट ने इस पूरे मामले को विवादस्पद बना दिया. कविता कृष्णन ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा ‘हमारे […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्विटर पर #सेल्फ़ीविथडॉटर अभियान का शुभारंभ किया, इसका समर्थन चर्चित चरित्र अभिनेता आलोक नाथ सहित कई हस्तियों ने किया और इसमें शामिल भी हुए.पर वामपंथी सोशल एक्टिविस्ट कविता कृष्णन के एक ट्वीट ने इस पूरे मामले को विवादस्पद बना दिया.

कविता कृष्णन ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा ‘हमारे #लेमडकपीएम के साथ #सेल्फ़ीविथडॉटर शेयर करने से सावधान.कविता कृष्णन ने लिखा कि सेल्फी शेयर करते वक्त सावधार रहिएगा उन्हें बेटियों का पीछे पडने की आदत हैं.इस ट्वीट के बाद कविता पर आपत्तिजनक शब्दों की बौछार हो गयी.
बहुत से लोगो ने उनके साथ अपनी सहमति दी और बहुत ऐसे थे, जिन्होंने उनके अनुचित होने का आरोप लगाया है.कृष्णन के ट्वीट की जवाबों में सबसे ज़्यादा ध्यान अलोक नाथ के ट्वीट ने खींचा, उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कविता कृष्णन की गिरफ्तारी की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola