''दृश्‍यम'' की कहानी बेहद शानदार है : अजय देवगन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2015 8:43 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ में नजर आयेंगे. अजय इस फिल्‍म में एक केबल ऑपरेटर की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया है. ‘दृश्‍यम’ में अजय के अलावा तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी मुख्‍य भूमिकाओं में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ में नजर आयेंगे. अजय इस फिल्‍म में एक केबल ऑपरेटर की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया है. ‘दृश्‍यम’ में अजय के अलावा तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

खबरों के अनुसार अजय का कहना है कि इस फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट उन्‍हें बेहद पसंद आई थी. इसलिए उन्‍होंने बिना समय गंवाये फिल्‍म को हां कह दिया था. अजय ने यह भी कहा कि फिल्‍म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी. अजय इस फिल्‍म में एक साधारण से लुक में दिखाई देंगे.

इस फिल्‍म के अलावा अजय जल्‍द ही ‘शिवाय’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में भी अजय का लुक बेहद अलग और जानदार होगा. फिल्‍म में उनकी बॉडी पर त्रि‍शूल का टैटू बना हुआ है. वहीं फिल्‍म में वे शिव के अवतार में होंगे या उनके भक्‍त के किरदार में फिलहाल इसको खुलासा नहीं किया गया है. ‘दृश्‍यम’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola