”बैंग बैंग” बॉय रितिक के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 1 करोड के पार पहुंची

Updated:
विज्ञापन
”बैंग बैंग” बॉय रितिक के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 1 करोड के पार पहुंची

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने प्रशंसकों की संख्या एक करोड से उपर पहुंचने को लेकर काफी खुश हैं. 41 वर्षीय ‘बैंग बैंग’ स्टार ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को इसके लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा है, ‘ मैंने एक करोड़ का आंकडा पार कर लिया है. अभी […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने प्रशंसकों की संख्या एक करोड से उपर पहुंचने को लेकर काफी खुश हैं. 41 वर्षीय ‘बैंग बैंग’ स्टार ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को इसके लिए धन्यवाद दिया.

उन्होंने लिखा है, ‘ मैंने एक करोड़ का आंकडा पार कर लिया है. अभी एहसास हुआ. कितनी अच्छी बात है. आप सभी को धन्यवाद, आप लोग मेरे सबसे बडी प्रेरणा रहे हैं और मेरे काम करने का सबसे महत्वपूर्ण कारण हैं.’ रितिक की फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.

‘कृष’ अभिनेता फिलहाल आशुतोष गोवारिकर की महत्वकांक्षी फिल्म ‘मोहनजोदडो’ की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्‍म में रितिक एक नये अवतार में नजर आयेंगे. अभिनेत्री पूजा हेज इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola