फैमिली संग हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस पहुंची आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 15 साल के लंबे अंतराल के बाद हैदराबाद छुट्टियां मनाने पहुंची है. वह अपने माता-पिता और बहन के साथ फलकनुमा पैलेस घूमने गई है. इस बात की जानकारी खुद आलिया ने सोशल साइट ट्विटर पर दी है. आलिया ने ट्वीटर पर लिखा कि 15 सालों के बाद फैमिली छुट्टी पर हैदराबाद […]
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 15 साल के लंबे अंतराल के बाद हैदराबाद छुट्टियां मनाने पहुंची है. वह अपने माता-पिता और बहन के साथ फलकनुमा पैलेस घूमने गई है. इस बात की जानकारी खुद आलिया ने सोशल साइट ट्विटर पर दी है.
आलिया ने ट्वीटर पर लिखा कि 15 सालों के बाद फैमिली छुट्टी पर हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस आई हूं. आलिया इनदिनों आगामी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ की शूटिंग कर रही है. हाल ही में शूटिंग के दौरान उनके कंधो पर चोट भी लग गई थी.
Hyderabad bound!! Family holiday after 15 years at the Falaknuma Palace!!! @MaheshNBhatt @shaheenb @Soni_Razdan injured solider on her way!!
— Alia Bhatt (@aliaa08) June 25, 2015
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की अभिनेत्री इस फिल्म के अलावा जल्द ही आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आयेंगी. इस फिल्म में आलिया के अलावा शाहिद कपूर, करीना कपूर और दलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे. शाहिद के साथ ही वह फिल्म ‘शानदार’ में भी दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




