''कुंग फू...'' में जैकी चेन के साथ नजर आ सकती है कैटरीना कैफ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2015 8:24 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्द ही एक्शन हीरो जैकी चेन के साथ फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में नजर आयेंगी. कैट ने इस इंटरनेशनल फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है. वहीं सूत्रों के अनुसार फिल्म इंडो-चाइना प्रोजेक्ट इसलिएयह दोनों भाषाओं में बनेगी. फिल्म का निर्देशन हांगकांग के रहने वाले फिल्मकार स्टैनले टोंग […]
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्द ही एक्शन हीरो जैकी चेन के साथ फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में नजर आयेंगी. कैट ने इस इंटरनेशनल फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है. वहीं सूत्रों के अनुसार फिल्म इंडो-चाइना प्रोजेक्ट इसलिएयह दोनों भाषाओं में बनेगी.
फिल्म का निर्देशन हांगकांग के रहने वाले फिल्मकार स्टैनले टोंग कर रहे हैं. फिल्म में जैकी चेन है तो दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे. वहीं कैट भी एक्शन करती दिखाई देंगी. फिल्म में कैट की भूमिका एक हिंद़स्तानी प्रोफेसर की है जो चीन की यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं.
यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है. पहले खबर आ रही थी कि इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं. लेकिन आमिर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ को लेकर खासा व्यस्त हैं और उन्होंने इस फिल्म को न कह दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










