”फर्जी” में शाहिद नहीं अर्जुन कपूर दिखायेंगे अपने ”तेवर”

Updated:
विज्ञापन
”फर्जी” में शाहिद नहीं अर्जुन कपूर दिखायेंगे अपने ”तेवर”

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर फिल्‍म ‘फर्जी’ में काम नहीं करेंगे. जी हां फिल्म के निर्माता शाहिद की जगह कथित तौर पर मुख्य भूमिका के लिए किसी और कलाकार को रखने जा रहे हैं. शाहिद के इस फिल्‍म में काम न करने की वजह डेट्स की प्रॉब्‍लम है. सूत्रों ने बताया, ‘ हम ‘फर्जी’ […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर फिल्‍म ‘फर्जी’ में काम नहीं करेंगे. जी हां फिल्म के निर्माता शाहिद की जगह कथित तौर पर मुख्य भूमिका के लिए किसी और कलाकार को रखने जा रहे हैं. शाहिद के इस फिल्‍म में काम न करने की वजह डेट्स की प्रॉब्‍लम है.

सूत्रों ने बताया, ‘ हम ‘फर्जी’ के लिये फिर से तारीख निर्धारित कर रहे हैं. हम चीजों का हल निकाल रहे हैं. हम शाहिद की इस फिल्म के लिए तारीखों पर काम कर रहे हैं. लेकिन चीजें कठिन लग रही हैं क्योंकि उन्हें ‘शानदार’ और ‘उडता पंजाब’ जैसे फिल्में करनी हैं. इसलिए वह उन फिल्मों का प्रचार करने में भी व्यस्त रहेंगे.’

सूत्रों ने बताया, ‘ अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. एक सप्ताह में चीजें स्पष्ट होंगी. अफवाहों का बाजार गर्म है कि ‘2 स्टेट्स’ स्टार अर्जुन कपूर ‘फर्जी’ में शाहिद कपूर की जगह ले सकते हैं. शाहिद ने हाल ही में फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग खत्‍म की है. फिल्‍म में उनके अलावा करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola