”सरबजीत” की बायोपिक फिल्‍म में काम करने से इरफान का इनकार

Updated:
विज्ञापन
”सरबजीत” की बायोपिक फिल्‍म में काम करने से इरफान का इनकार

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म अभिनेता इरफान खान ने निर्देशक ओमंग कुमार की आने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ में काम करने को लेकर लगायी जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है और कहा है वह इस फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं. यह फिल्म पाकिस्तान में मारे गये भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म अभिनेता इरफान खान ने निर्देशक ओमंग कुमार की आने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ में काम करने को लेकर लगायी जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है और कहा है वह इस फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं. यह फिल्म पाकिस्तान में मारे गये भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है.

टॉम हैंक्स के साथ हॉलीवुड की अपनी फिल्म ‘इनफर्नो’ की बुडापेस्ट में इन दिनों शूटिंग कर रहे इरफान ने बताया कि उनसे फिल्म में काम करने के लिए संपर्क नहीं किया गया. इरफान (48) ने एक बयान में कहा कि मुझसे सरबजीत की भूमिका निभाने के लिए संपर्क नहीं किया गया. यह खबर सही नहीं है.

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सरबजीत की बहन दलबीर कौर की भूमिका निभा रही हैं जो लाहौर जेल से अपने भाई की रिहाई के लिए संघर्ष करती हैं. इस फिल्म की शूटिंग इस साल अक्तूबर में शुरु होगी और उम्मीद है कि मई 2016 में यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola