फेसबुक पर अमिताभ के फॉलोवर्स की संख्या 2 करोड़ 10 लाख के पार पहुंची

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के फेसबुक पर फॉलोवर्स की संख्या 2 करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है. बिग बी ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी. ट्विटर पर भी उनके फैंस की संख्या 1.5 करोड़ से ज्यादा है. अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि,’ फेसबुक पर 2.1 करोड़ फॉलोअर्स. आप सभी […]
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के फेसबुक पर फॉलोवर्स की संख्या 2 करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है. बिग बी ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी. ट्विटर पर भी उनके फैंस की संख्या 1.5 करोड़ से ज्यादा है.
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि,’ फेसबुक पर 2.1 करोड़ फॉलोअर्स. आप सभी का धन्यवाद. अब तीन करोड़ फॉलोअर्स बनाने का लक्ष्य है और उसके बाद और. जी.’
हाल ही अमिताभ फिल्म ‘पीकू’ में नजर आये थे. इस फिल्म में उन्होंने दीपिका के पिता का किरदार निभाया था. फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित फिल्म थी. वहीं अमिताभ जल्द ही आगामी फिल्म ‘वजीर’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म में वे एक विकलांग व्यक्ति की भूमिका में होंगे और फिल्म में फरहान अख्तर भी नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




