बहन अहाना और उसके बच्चे को लेकर बेहद खुश हैं सनी देओल

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी सौतेली बहन अहाना के मां बनने से बेहद खुश हैं. धर्मेंद्र और अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी की दो बेटियों में से एक अहाना ने गत 11 जून को एक लडके को जन्म दिया था. पिछले साल अहाना ने उद्योगपति वैभव वोहरा से शादी की थी. सनी ने कहा, ‘ […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी सौतेली बहन अहाना के मां बनने से बेहद खुश हैं. धर्मेंद्र और अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी की दो बेटियों में से एक अहाना ने गत 11 जून को एक लडके को जन्म दिया था. पिछले साल अहाना ने उद्योगपति वैभव वोहरा से शादी की थी.
सनी ने कहा, ‘ उसने बच्चे को जन्म दिया जोकि एक अच्छी खबर है. मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं.’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने बच्चे को देखा है, सनी ने कहा, ‘ मैं उसे (अहाना) और बच्चे के लिए खुश हूं. मैंने बच्चे को देखा है….बच्चा दुरुस्त है.’ धर्मेंद्र की पहली शादी से दो बेटे – सनी और बॉबी देओल और दो बेटियां हैं.
हाल में अपना कंधा चोटिल कर बैठे अपने पिता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर सनी ने कहा, ‘ हम उनसे कहते हैं कि ऐसा कीजिए, ऐसा नहीं कीजिये. लेकिन मेरे पिता वहीं करते हैं जो वह चाहते हैं. वह मेरी, आपकी या किसी की भी नहीं सुनेंगे. वह ऐसे ही हैं. लेकिन वह ठीक हैं. वह खुद ही अपनी देखभाल कर रहे हैं.’
धर्मेंद्र को गत 27 मई को शहर के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अगले महीने उनके कंधे का ऑपरेशन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










