खाप पंचायत का फरमान : निर्देशक कापडी का सिर कलम करने पर देंगे 51 भैंसों का ईनाम...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 11:07 AM
निर्देशक विनोद कापड़ी की आगामी फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ विवादों में घिर आई है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भैंसी गांव की खाप पंचायत ने फरमान सुनाया है कि जो भी निर्देशक विनोद कापड़ी का सिर कलम करेगा उसे 51 भैंसे ईनाम के तौर पर दी जायेंगी. फिल्म का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ […]
निर्देशक विनोद कापड़ी की आगामी फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ विवादों में घिर आई है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भैंसी गांव की खाप पंचायत ने फरमान सुनाया है कि जो भी निर्देशक विनोद कापड़ी का सिर कलम करेगा उसे 51 भैंसे ईनाम के तौर पर दी जायेंगी.
फिल्म का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ है जिसके बाद वह विवादों में आ गई है. फिल्म की कहानी एक भैंस के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में प्रेम विवाह और खाप पंचायत को लेकर कई मुद्दे उठाये गये हैं. साथ ही फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर भी फिल्म का विरोध हो रहा है.
वहीं खाप पंचायत का कहना है कि फिल्म में पंचायत का अपमान किया गया है. वहीं फिल्म के कई सीन पर भी आपत्ति जताई गई है. फिल्म 26 जून को रिलीज होनेवाली हैं लेकिन पंचायत का कहना है फिल्म को वे किसी भी थियेटर में रिलीज नहीं होने देंगे. साथ ही खाप पंचायत ने फिल्म रिलीज होने से पहले इसे दिखाने की भी मांग की है.
फिल्म इसी महीने की 26 तारीख को रिलीज होनेवाली है. फिल्म में अन्नु कपूर, ओमपूरी, राहुल बग्गा, रविकिशन और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










