ePaper

''ड्रीम गर्ल'' हेमा मालिनी की बेटी अहाना ने दिया बेटे को जन्‍म

Updated at : 12 Jun 2015 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
''ड्रीम गर्ल'' हेमा मालिनी की बेटी अहाना ने दिया बेटे को जन्‍म

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल वोहरा ने एक बच्चे को जन्म दिया है. ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा ने अपने नानी बनने की खुशखबरी ट्विटर पर दी और बधाई संदेशों के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया. हेमामालिनी ने ट्वीट किया, ‘ आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल वोहरा ने एक बच्चे को जन्म दिया है. ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा ने अपने नानी बनने की खुशखबरी ट्विटर पर दी और बधाई संदेशों के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया.

हेमामालिनी ने ट्वीट किया, ‘ आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया. हां, अहाना ने एक बेटे को जन्म दिया है और हम सब बहुत खुश हैं. मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं.’

अहाना की बडी बहन एशा ने उनके लिए मार्च में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की थी. अहाना ओडिशी नृत्यांगना हैं. वह दो फरवरी 2014 को दिल्ली के एक व्यवसायी वैभव वोहरा के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं.

हेमा जल्‍द ही रमेश सिप्‍पी की आगामी फिल्‍म ‘शिमला मिर्ची’ में नजर आयेंगी. इस फिल्‍म में राजकुमार राव ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है. फिल्‍म मां-बेटी पर आधारित फिल्‍म है जिसमें मां और बेटी दोनों को एक ही लडके से प्‍यार हो जाता है. उस लड़के का किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola