नन्ही ”आराध्या” की तरह बिना रुके बात करने की कला सीखना चाहूंगा : अमिताभ बच्चन, VIDEO

मुंबई : हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी पोती अराध्या बिना रुके लगातार बात करती है और वह साढे तीन साल की अपनी पोती से यह कला सीखना चाहते हैं. इनदिनों अमिताभ अपनी आगामी फिल्म ‘वजीर’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. अमिताभ ने कहा,’ इन दिनों अराध्या बिना रुके बात करती […]
मुंबई : हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी पोती अराध्या बिना रुके लगातार बात करती है और वह साढे तीन साल की अपनी पोती से यह कला सीखना चाहते हैं. इनदिनों अमिताभ अपनी आगामी फिल्म ‘वजीर’ को लेकर खासा व्यस्त हैं.
अमिताभ ने कहा,’ इन दिनों अराध्या बिना रुके बात करती है और मैं उससे यह चीज सीखना चाहूंगा. मीडिया को लगता है कि मैं कम बात करता हूं.’ 72 साल के अभिनेता ने पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों की वेबसाइट वर्ल्डू.कॉम की शुरुआत के बाद मीडिया से बात करते हुए यह सब कहा.
उन्होंने खुलासा किया कि,’ जब अराध्या डेढ साल की थी तब उसने आईपैड पर गेम खेलने शुरु कर दिए….अपने पसंदीदा कॉर्टून ढूंढने शुरु कर दिये.’ फिल्म ‘वजीर’ में फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










