सलमान ने दी फैंस को चेतावनी, एसआरके और आमिर को न बनायें निशाना

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रशंसकों और शाहरुख तथा आमिर खान के प्रशंसकों के बीच ऑनलाइन बहस से आहत हैं और उन्होंने ऐसी लडाई जारी रहने पर सोशल मीडिया को छोडने की धमकी भी दी है. तीनों खान के ऑनलाइन निष्ठावान समर्थक रहे हैं और कई दफा इनके प्रशंसक अपने अपने चहेते […]
मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रशंसकों और शाहरुख तथा आमिर खान के प्रशंसकों के बीच ऑनलाइन बहस से आहत हैं और उन्होंने ऐसी लडाई जारी रहने पर सोशल मीडिया को छोडने की धमकी भी दी है.
तीनों खान के ऑनलाइन निष्ठावान समर्थक रहे हैं और कई दफा इनके प्रशंसक अपने अपने चहेते कलाकारों को लेकर भद्दी लडाईयों में शामिल होते रहे हैं. ‘किक’ के स्टार ने कहा कि उनके करीबी दोस्त शाहरुख और आमिर भी इस तकरार को ठीक नहीं मानते.
सलमान ने ट्वीट किया, ‘शाहरुख और आमिर को भी इससे नफरत है और मेरे प्रशंसकों को मुझे नीचा नहीं दिखाना चाहिए. एसआरके और आमिर खान मेरे दोस्त हैं. भाड में गया नंबर 1, 2, 3… समझे क्या?’ हाल ही खबर आई थी साजिद नाडियावाला तीनों खान को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




