आमिर खान की ''पीके'' ने चीन में की 10 करोड युआन की कमाई

बीजिंग : बालीवुड अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ ने चीन में 10 करोड युआन (1.67 करोड डालर) की कमाई करके नया रिकार्ड बनाया और यह कीर्तिमान हासिल करने वाली वह पहली भारतीय फिल्म है. फिल्म में आमिर के अलावा सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म ने भारत में भी […]
बीजिंग : बालीवुड अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ ने चीन में 10 करोड युआन (1.67 करोड डालर) की कमाई करके नया रिकार्ड बनाया और यह कीर्तिमान हासिल करने वाली वह पहली भारतीय फिल्म है. फिल्म में आमिर के अलावा सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं.
फिल्म ने भारत में भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिय थे. चीन में भारतीय फिल्मों को बढावा देने वाली चीन की फर्म ‘स्ट्रेटिजिक एलायंस’ में सहयोगी प्रसाद शेट्टी ने कहा कि 22 मई को ‘पीके’ का चीनी संस्करण रिलीज होने के बाद से चीन में यह फिल्म धूम मचा रही है और उसने आज कमाई के मामले में 10 करोड युआन का आंकडा छुआ.
उन्होंने कहा कि यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए रिकार्ड है. शेट्टी ने कहा कि ‘पीके’ ने जार्ज क्लूनी की हालीवुड फिल्म ‘टुमोरोलैंड’ से बेहतर कमाई की है जो चीन में लगभग एक साथ रिलीज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




