मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे करीना संग काम करने का मौका मिला : आलिया भट्ट

मुंबई: अभिनेत्री अलिया भट ने वज खुशकिस्मत हैं क्योंकि वह अपनी आदर्श करीना कपूर खान के साथ अगामी फिल्म ‘उडता पंजाब’ में पर्दे पर साथ दिखेंगी. अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर और पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं और इस फिल्म के निर्माता फैंटम फिल्म्स और बालाजी मोशंस पिक्चर्स […]
मुंबई: अभिनेत्री अलिया भट ने वज खुशकिस्मत हैं क्योंकि वह अपनी आदर्श करीना कपूर खान के साथ अगामी फिल्म ‘उडता पंजाब’ में पर्दे पर साथ दिखेंगी.
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर और पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं और इस फिल्म के निर्माता फैंटम फिल्म्स और बालाजी मोशंस पिक्चर्स हैं. चौबे ने ‘इश्किया’ फिल्म से ख्याति प्राप्त की थी.फिल्म की कहानी राज्य में मादक पदार्थों के सेवन के ईद गिर्द घूमती है. फिल्म में चार अलग अलग मुख्य पात्रों की कहानियां है.
आलिया (22) ने यहां के साथ एक साक्षात्कार में कहा, फिल्म के बारे में अभी बात करना बहुत जल्दी है. मैं खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मैं उनके (करीना) साथ काम करुंगी. उनके साथ पर्दा साझा करने का लेकर मैं वास्तव में बहुत खुश हूं. चार फिल्में कर चुकी अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने फिल्म के सेट पर करीना (34) को देखकर बहुत सीखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




