''देसी गर्ल'' प्रियंका के साथ काम करना चाहते हैं एडवर्ड माया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2015 2:21 PM
बेंगलूरु : बॉलीवुड फिल्में देखने के शौकीन रोमानियाई डीजे एडवर्ड माया को उम्मीद है कि उन्हें निकट भविष्य में अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपडा के साथ काम करने का मौका मिलेगा. माया ने कहा कि वह राज कपूर के भावपूर्ण अभिनय और शाहरुख खान के प्रतिभावान अभिनय के कारण हिंदी फिल्मों को पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, […]
बेंगलूरु : बॉलीवुड फिल्में देखने के शौकीन रोमानियाई डीजे एडवर्ड माया को उम्मीद है कि उन्हें निकट भविष्य में अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपडा के साथ काम करने का मौका मिलेगा. माया ने कहा कि वह राज कपूर के भावपूर्ण अभिनय और शाहरुख खान के प्रतिभावान अभिनय के कारण हिंदी फिल्मों को पसंद करते हैं.
उन्होंने कहा, ‘ मुझे राज कपूर जैसे बेहद पुराने अभिनेता भी पसंद हैं. मुझे राज कपूर की फिल्में बहुत पसंद हैं क्योंकि उनकी फिल्में भावपूर्ण होती हैं. दूसरी तरफ शाहरुख खान के पास हर किरदार जीने की कला है जो एक असाधारण प्रतिभा है, इसीलिए मैं उनका कायल हूं.’
शनिवार को ‘लाइव वाइकॉम 18’ के समारोह के बाद माया ने बताया, ‘ भारतीय आध्यात्मिकता और बॉलीवुड संगीत से इतर मुझे खूबसूरत भारतीय महिलाएं भी पसंद हैं. मैं उनसे (प्रियंका चोपडा) जरुर मिलना चाहूंगा और मेरी इच्छा है कि मैं उनके साथ काम भी करुं.’
माया को हॉलीवुड से अधिक बॉलीवुड का संगीत भाता है. उन्होंने कहा,’ बॉलीवुड और हॉलीवुड के संगीत में मुख्य फर्क उनके बोल और उनके पीछे की कहानी है. यूरोप, अमेरिका और अन्य देशों में गीत के बोल बहुत छोटे और अर्थहीन होते हैं लेकिन बॉलीवुड में इसके पीछे सारी कहानी होती है और यही वजह है कि मैं इसे पसंद करता हूं. गीत के बोल के साथ संगीत धुन के जरिए आप बहुत कुछ कह सकते हैं.’
क्या वह हिंदी गानों के बोल समझते हैं, यह पूछे जाने पर रोमानियाई गायक ने कहा, ‘ गीत के बोलों को महसूस करता हूं और मेरे पास इनका अनुवाद है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










