VIDEO : आलिया भट्ट हुई चिलचिलाती धूप की शिकार, फैंस को दिये टिप्स...

अभिनेत्री आलिया भट्ट बीमार पड़ गयीं है. इस चिलचिलाती गर्मी में बीमार पड़ना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है. अपने दर्द का बयां उन्होंने ट्विटर पर किया है. आलिया ने ट्विटर पर लिखा कि आह बीमार हो गई. कैसे! बीमार होना नापसंद है. आज यानी रविवार को फोटोशूट है. आखिरकार सिर्फ कैमरा से ही मुझे […]
अभिनेत्री आलिया भट्ट बीमार पड़ गयीं है. इस चिलचिलाती गर्मी में बीमार पड़ना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है. अपने दर्द का बयां उन्होंने ट्विटर पर किया है. आलिया ने ट्विटर पर लिखा कि आह बीमार हो गई. कैसे! बीमार होना नापसंद है. आज यानी रविवार को फोटोशूट है. आखिरकार सिर्फ कैमरा से ही मुझे खुशी मिल सकती है.
Aaaaah under the weather and how!!!! Hate being sick 🙁 photoshoooooot today.. Eventually only the camera can cheer me up !!! 😉
— Alia Bhatt (@aliaa08) May 31, 2015
22 साल की आलिया बीमार पड तो गयृीं है लेकिन साथ ही उन्होंने अपने फैंस को सलाह भी दी है. उन्होंने कहा है कि गर्मी के मौसम में चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए ढेर सारा पानी पीयें इतना ही नहीं पेय पदार्थ का समय समय पर सेवन करें. उन्होंने कहा कि मैं एक दिन में कम-से-कम पांच लीटर पानी का सेवन करतीं हूं जिससे मुझे तरोताजा महसूस होता है और मुझे ऊर्जा मिलती है.
इस ऊर्जा की मुझे बहुत जरूरत है. इसके अलावा मैं ढेर सारा नींबू पानी पीती हूं. आपको बता दें कि आलिया की अगली फिल्म ‘शानदार’ है, जो चार सितंबर को रिलीज होगी. इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




