पापा धर्मेन्द्र तंदरुस्त और अच्छे हैं : ईशा देओल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 12:50 PM
मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता धर्मेंद्र के फैंस के लिए खुशखबरी है कि धर्मेंद्र का स्वास्थय बिल्कुल ठीक है. इस बात की जानकारी उनकी बेटी ईशा देओल ने दी है. ईशा कहा कि उनके पिता धर्मेन्द्र कमजोरी और कंधे के दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे और अब वह तंदरुस्त और अच्छे […]
मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता धर्मेंद्र के फैंस के लिए खुशखबरी है कि धर्मेंद्र का स्वास्थय बिल्कुल ठीक है. इस बात की जानकारी उनकी बेटी ईशा देओल ने दी है. ईशा कहा कि उनके पिता धर्मेन्द्र कमजोरी और कंधे के दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे और अब वह तंदरुस्त और अच्छे हैं.बॉलीवुडके 79 वर्षीय अभिनेता को यहां 27 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
अभिनेत्री ने अपने पिता के शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया. फिल्म ‘धूम’ की अभिनेत्री ने ट्वीट किया, ‘ आप सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद. मेरे पिता तंदरुस्त और अच्छे हैं.’ धर्मेंद्र गुरूवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे.
धर्मेंद बॉलीवुड के उन सफल अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं जिन्होंने लंबे समय तक अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा था. उन्होंने ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘रजिया सुल्तान’, ‘अली बाबा चालीस चोर’ और ‘धर्मवीर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










