अमिताभ बच्चन करेंगे डीडी किसान चैनल का प्रचार

नयी दिल्ली : हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन डीडी किसान चैनल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से दूरदर्शन के एक प्रचार अभियान में प्रमुखता से नजर आएंगे. दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अमिताभ दूरदर्शन के सबसे नए चैनल के ऑडियो विजुअल, रेडियो जिंगल और फील्ड पब्लिसटी का हिस्सा होंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]
नयी दिल्ली : हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन डीडी किसान चैनल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से दूरदर्शन के एक प्रचार अभियान में प्रमुखता से नजर आएंगे.
दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अमिताभ दूरदर्शन के सबसे नए चैनल के ऑडियो विजुअल, रेडियो जिंगल और फील्ड पब्लिसटी का हिस्सा होंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस चैनल का विचार दिया था.चैनल की शुरुआत से जुडे काम को देख रहे प्रसार भारती के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रंजन मुखर्जी ने कहा कि विस्तृत प्रचार की योजना चैनल को लेकर जागरुकता का प्रसार करने के लिहाज से बनायी गयी. उन्होंने अमिताभ के प्रमुखता से इसमें नजर आने की खबर की पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










