जहां अमिताभ बच्चन कर रहे थे शूटिंग वहां चली गोली, बिग बी सुरक्षित

मुंबई : मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में आज मेगास्टार अमिताभ बच्चन जहां शूटिंग कर रहे थे, उस स्थान के काफी करीब मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलियां चलायीं जिसमें एक सुरक्षा एजेंसी का मालिक गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार दोपहर करीब दो बजे हमलावरों ने राजू शिंदे पर गोलियां […]
मुंबई : मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में आज मेगास्टार अमिताभ बच्चन जहां शूटिंग कर रहे थे, उस स्थान के काफी करीब मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलियां चलायीं जिसमें एक सुरक्षा एजेंसी का मालिक गंभीर रुप से घायल हो गया.
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब दो बजे हमलावरों ने राजू शिंदे पर गोलियां चलायीं. राजू शिंदे (45) एक पेड के नीचे कुर्सी पर बैठे थे. शिंदे को तत्काल नानावती अस्पताल ले जाया गया. शिंदे शिवसेना की फिल्म इकाई चित्रपट सेना के पदाधिकारी भी हैं. शिंदे ट्रिनिटी सिक्यूरिटी एजेंसी चलाते हैं जो फिल्मों की शूटिंग के दौरान सुरक्षा गार्ड मुहैया कराती है. मुंबई पुलिस ने हमलावरों को पकडने के लिए चार टीमों का गठन किया है वहीं अपराध शाखा ने भी अलग जांच शुरु कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




