ePaper

''BA PASS'' अभिनेत्री शिखा जोशी बॉलीवुड स्ट्रगल में हुईं फेल, रहस्यमय परिस्थिति में मौत

Updated at : 18 May 2015 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
''BA PASS'' अभिनेत्री शिखा जोशी बॉलीवुड स्ट्रगल में हुईं फेल, रहस्यमय परिस्थिति में मौत

मुंबई : बॉलीवुड की एक अभिनेत्री अपने वर्सोवा स्थित किराए के मकान में मृत मिली. वर्सोवा थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री शिखा जोशी (40) का शव उनके फ्लैट से मिला. उनके गले में चाकू मारे जाने के निशान थे और वह खून से लथपथ थी. अभिनेत्री एमएचएडीए के राजयोग सोसायटी में अपनी […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की एक अभिनेत्री अपने वर्सोवा स्थित किराए के मकान में मृत मिली. वर्सोवा थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री शिखा जोशी (40) का शव उनके फ्लैट से मिला. उनके गले में चाकू मारे जाने के निशान थे और वह खून से लथपथ थी.

अभिनेत्री एमएचएडीए के राजयोग सोसायटी में अपनी रुममेट के साथ रहती थी. पहली नजर में पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. अधिकारी ने बताया,’ अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन अभी तक यह आत्महत्या का मामला ही लग रहा है.’

पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री की रुममेट ने फ्लैट में पहुंचकर जब दरवाजा खटखटाया तो उस वक्त अंदर मौजूद जोशी ने उसे कुछ देर इंतजार करने को कहा. जोशी ने कहा कि वह कुछ देर में दरवाजा खोलती है. लेकिन जब कुछ देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो, अभिनेत्री की रुममेट ने उसे अपनी चाभी से खोला और जोशी को मृत अवस्था में पाया. जोशी के गले में तेजधार चाकू लगा हुआ था.

अभिनेत्री की रुममेट उसे तुरंत कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया,’ रात में पडोसियों ने पुलिस टीम को सूचना दी जिसके बाद हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राथमिक जांच से हमें पता चला है कि वह अवसादग्रस्त थी.’

अभिनेत्री की 19 वर्षीय बेटी दिल्ली में रहती है और उसे घटना की सूचना दे दी गयी है. शिखा ने वर्ष 2012 शिल्‍पा शुक्‍ला के साथ फिल्‍म ‘बीए पास’ में काम किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola