फिर आमने-सामने आये रेखा-अमिताभ, देखें वीडियो

Updated at : 12 May 2015 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
फिर आमने-सामने आये रेखा-अमिताभ, देखें वीडियो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन और सदाबहार अभिनेत्री रेखा एक बार फिर आमने-सामने हुए लेकिन दोनों ने एकदूसरे से दूरी बनाये रखा. कार्यक्रम के दौरान दोनों एकदूसर को नजरअंदाज करते नजर आये. दोनों कलाकार दिग्‍गज अभिनेता शशि कपूर के कार्यक्रम में शामिल हुये थे जहां उन्‍हें ‘दादा साहेब पुरस्‍कार’ से सम्‍मानित किया गया. इस मौके […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन और सदाबहार अभिनेत्री रेखा एक बार फिर आमने-सामने हुए लेकिन दोनों ने एकदूसरे से दूरी बनाये रखा. कार्यक्रम के दौरान दोनों एकदूसर को नजरअंदाज करते नजर आये. दोनों कलाकार दिग्‍गज अभिनेता शशि कपूर के कार्यक्रम में शामिल हुये थे जहां उन्‍हें ‘दादा साहेब पुरस्‍कार’ से सम्‍मानित किया गया.

इस मौके पर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, रणबीर कपूर, वहीदा रहमान, आशा पारेख, जावेद अख्तर, शबाना आज़मी, ज़ीनत अमान, अभिषेक बच्चन, आशा भोंसले, ऋषि कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की.

दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी के नाम से जाना जाता था. दोनों ने फिल्‍म ‘दो अनजाने’ में पहली बार एकसाथ काम किया था. दोनों के बीच का प्रेमसंबंध किसी से छुपा नहीं है. दोनों की एक साथ की गई सुपरहिट फिल्में सुहाग, मि. नटवरलाल, गंगा की सौगंध, नमक हराम, खून पसीना और सिलसिला हैं.

फिल्‍म ‘सिलसिला’ दोनों की आखिरी फिल्‍म थी. इस फिल्‍म की कहानी को उनके निजी जिदंगी से जोड़कर देखा जाने लगा था. दोनों के फैंस आज भी फिल्‍म ‘सिलसिला’ को याद करते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola