ePaper

शशि कपूर को मुंबई में दिया जाएगा फाल्के अवार्ड

Updated at : 02 May 2015 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
शशि कपूर को मुंबई में दिया जाएगा फाल्के अवार्ड

नयी दिल्ली : प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मुंबई में दिया जाएगा क्योंकि उनके परिवार ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को बताया था कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते कपूर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने की खातिर दिल्ली आ पाना मुश्किल होगा. सूत्रों ने बताया कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मुंबई में दिया जाएगा क्योंकि उनके परिवार ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को बताया था कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते कपूर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने की खातिर दिल्ली आ पाना मुश्किल होगा.

सूत्रों ने बताया कि हो सकता है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली या राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन राठौर एक समारोह में कपूर को यह अवार्ड प्रदान करने के लिए मुंबई जाएं. कपूर परिवार में कई फिल्मी सितारे हैं और समझा जाता है कि जब शशि कपूर को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा तो वे सभी मौजूद रहेंगे.

एक सूत्र ने बताया कि तीन मई को होने जा रहे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार की घोषणा की जाएगी और शशि कपूर की उपलबिधयों पर एक दृश्य श्रव्य फिल्म दिखाई जाएगी. बाद में समुचित तारीख पर कपूर को मुंबई में प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

बताया जाता है कि 77 वर्षीय शशि कपूर व्हीलचेयर पर हैं और गुर्दे की समस्या से पीडित हैं. उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और बडे भाई राज कपूर को भी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. पूर्व में ऐसा ही निर्णय वर्ष 2013 में भी लिया गया था जब तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी वयोवृद्ध अभिनेता प्राण को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान करने के लिए मुंबई गए थे.

सौ से अधिक हिन्दी फिल्‍मों में अभिनय करने वाले शशि कपूर की नमक हलाल, दीवार और कभी कभी फिल्मों में सशक्त भूमिकाएं थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola