नीतू कपूर ने दी कैटरीना कैफ को शादी की सलाह, देखें वीडियो

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है. वहीं रणबीर की प्यारी मॉम नीतू कपूर ने कैटरीना कैफ को शादी करने की सलाह दी है. वहीं रणबीर ने भी हाल ही में कहा था कि वो प्यार में है लेकिन शादी करने की कोई […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है. वहीं रणबीर की प्यारी मॉम नीतू कपूर ने कैटरीना कैफ को शादी करने की सलाह दी है. वहीं रणबीर ने भी हाल ही में कहा था कि वो प्यार में है लेकिन शादी करने की कोई योजना नहीं है.
नीतू ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपनी और पति ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि,’ हैप्पी मैरिज दो फॉरगिवर्स का मिलन है.’ खैर यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि यह ट्वीट नीतू ने कैटरीना के लिए ही किया है या फिर यूं ही.
वहीं रणबीर और कैटरीना की शादी की खबर सुनने के लिए तो दर्शक भी खासा उत्साहित हैं. दोनों जल्द ही आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं रणबीर पहले ही बयान दे चुके हैं कि वे गुपचुप तरीके से शादी नहीं करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




