ePaper

खिलाड़ी अक्षय बोले, ''गब्‍बर...'' की कमाई का फैसला मैं नहीं कर सकता...

Updated at : 29 Apr 2015 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ी अक्षय बोले, ''गब्‍बर...'' की कमाई का फैसला मैं नहीं कर सकता...

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने इस खबर का खंडन किया है कि वह नेपाल भूकंप राहत कोष के लिए अपनी आगामी फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ से पहले दिन की आय को दान करेंगे. अक्षय ने कहा कि वह इस तरह के निर्णय नहीं ले सकते क्योंकि वह फिल्म के निर्माता नहीं हैं. […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने इस खबर का खंडन किया है कि वह नेपाल भूकंप राहत कोष के लिए अपनी आगामी फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ से पहले दिन की आय को दान करेंगे. अक्षय ने कहा कि वह इस तरह के निर्णय नहीं ले सकते क्योंकि वह फिल्म के निर्माता नहीं हैं.

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, ‘ ऐसी अफवाह सुनी है कि मैं फिल्म ‘गब्बर इज बैंक’ से होने वाली पहले दिन की आय को नेपाल भूकंप पीडितों के लिए दान करने वाला हूं. सबसे पहले, मैं निर्माता नहीं हूं इसलिए यह मेरा निर्णय नहीं हो सकता और सबसे महत्वपूर्ण बात कि मुझे ऐसा कुछ करने के लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करने की जरुरत नहीं है.’

यह फिल्म वर्ष 2002 में आयी तमिल फिल्म ‘रमना’ की रिमेक हैं. संजय लीला भंसाली और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और कृष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रुति हसन और सुनील ग्रोवर भी हैं. यह फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होगी.47 वर्षीय अभिनेता ने नेपाल के समर्थन के लिए अपने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लिंक भी साझा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola