नेपाल में आए भूकंप में जानमाल की क्षति पर बिग बी ने जताया दुख

मुंबई : करीब 30 साल पहले नेपाल में अपनी फिल्म ‘महान’ के एक गाने की शूटिंग करने वाले हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने भीषण भूकंप की वजह से वहां हजारों लोगों के मारे जाने और धरोहर स्थलों को पहुंची क्षति पर दुख जताया है. हाल ही में नेपाल में आये 7.9 तीव्रता के […]
मुंबई : करीब 30 साल पहले नेपाल में अपनी फिल्म ‘महान’ के एक गाने की शूटिंग करने वाले हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने भीषण भूकंप की वजह से वहां हजारों लोगों के मारे जाने और धरोहर स्थलों को पहुंची क्षति पर दुख जताया है.
हाल ही में नेपाल में आये 7.9 तीव्रता के भूकंप में अब तक 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. अमिताभ ने 1983 में अपनी सह कलाकार जीनत अमान के साथ काठमांडो के दरबार चौक पर प्रसिद्ध गाने ‘प्यार में दिल पे’ की शूटिंग की थी. यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित की गयी यह जगह भूकंप से तबाह हो गयी.
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘ इस तरह की आपदा को देखते हुए हम विस्थापित हुए या दुनिया से दूर चले गए लोगों के लिए शोक प्रकट करते हैं. उन इमारतों को पूरी तरह तबाह देखना सबसे भयानक दृश्य है.’ नेपाल की ऐतिहासिक धरहारा मीनार भी कल भूकंप के कारण गिर गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










