”अलोन” के बाद फिर साथ नजर आये करण-बिपाशा, जानिए कहां साथ किया डिनर?

बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही कुछ दिनों से चर्चा में हैं. मिडे डे में छपी खबर के अनुसार दोनों एकबार फिर अपने फ्रेंडस के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में साथ थे. इससे पहले बिपाशा ने गोवा में करण को बथेर्ड भी सेलीब्रेट किया था.उन लोगों ने वहां […]
बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही कुछ दिनों से चर्चा में हैं. मिडे डे में छपी खबर के अनुसार दोनों एकबार फिर अपने फ्रेंडस के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में साथ थे. इससे पहले बिपाशा ने गोवा में करण को बथेर्ड भी सेलीब्रेट किया था.उन लोगों ने वहां एक रेस्त्रं में साथ खाना खाया. इस दौरान बिपासा बसु ब्लू रंग की ड्रेस पहनीं थी. जबकि करण सिंहग्रोवर केजुवल लुक में व स्लीपर पहने नजर आये.

आपको बता दें कि दोनों हाल ही हॉरर फिल्म ‘अलोन’ में साथ नजर आये थे. इसके बाद ही दोनों के करीब होने की खबरें आ रही थी. वहीं बिपाशा ने पहले ही इस बारे में बयान दिया था कि करण उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वे उनका साथ कभी नहीं छोड़ेगी.

इससे पहले भी बिपाशा अभिनेता जॉन अब्राहम और हरमन बावेजा के साथ डेट कर चुकी हैं. करण ने पहले श्रद्धा निगम से शादी की थी. इसके बाद वो काफी दिनों से जेनिफर को डेट कर रहे थे लेकिन फिर दोनों हाल ही में अलग हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










