रणदीप हुड्डा का ”ये लाल रंग”

मुंबई : बॉलीवुड के जोनमाने अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्म ‘ये लाल रंग’ में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने जा रहे हैं. उन्होंने यह फिल्म साईन की है. रणदीप हाल ही में फिल्म ‘रंगरसिया’ और ‘किक’ में नजर आये थे. रणदीप ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही दर्शकों के दिलों में राज किया है. फिल्म हरियाणा […]
मुंबई : बॉलीवुड के जोनमाने अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्म ‘ये लाल रंग’ में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने जा रहे हैं. उन्होंने यह फिल्म साईन की है. रणदीप हाल ही में फिल्म ‘रंगरसिया’ और ‘किक’ में नजर आये थे. रणदीप ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही दर्शकों के दिलों में राज किया है.
फिल्म हरियाणा के एक छोटे शहर पर आधारित है और यह रक्त माफिया और रक्त चोरी जैसे मुद्दे को उजागर करती नजर आयेगी. इस मुद्दे को बॉलीवुड में अभी तक कभी नहीं उठाया गया है. रणदीप के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि वे एक नई कहानी के साथ फिर एकबार बड़े पर्दे पर धमाल मचायेंगे.
फिल्म ‘यंगिस्तान’ के निर्देशक सैयद अहमान अफजल इस फिल्म को निर्देशित करेंगे और इसका निर्माण क्रिअन मीडिया द्वारा किया जायेगा. फिल्म में इस वर्ष जुलाई में काम शुरु हो सकता है. निर्देशक ने कहा, ‘जब रणदीप ने इसकी कहानी सुनी तो उन्हें बहुत पसंद आया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










