हिट एंड रन मामला : कल लिखित दलीलें पेश करेगा अभियोजन

Updated:
विज्ञापन
हिट एंड रन मामला : कल लिखित दलीलें पेश करेगा अभियोजन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े वर्ष 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले का अभियोजन पक्ष यहां निचली अदालत के निर्देशानुसार कल अंतिम लिखित दलीलें पेश करेगा. विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घारत ने एक अप्रैल को मौखिक दलीलें शुरु होने के बाद नौ अप्रैल को अभियोजन का मामला सुनने का काम पूरा किया. […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े वर्ष 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले का अभियोजन पक्ष यहां निचली अदालत के निर्देशानुसार कल अंतिम लिखित दलीलें पेश करेगा. विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घारत ने एक अप्रैल को मौखिक दलीलें शुरु होने के बाद नौ अप्रैल को अभियोजन का मामला सुनने का काम पूरा किया.

बचाव पक्ष के वकील श्रीकांत शिवाडे ने 10 अप्रैल को अपनी अंतिम दलीलें शुरु कीं. वह 15 अप्रैल तक दलीलें देंगे. इससे पहले 27 मार्च को न्यायमूर्ति डीडब्ल्यू देशपांडे ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत खान का बयान दर्ज किया था.

सलमान ने इस बात से इंकार किया कि दुर्घटना के वक्त वह कार चला रहे थे और उन्होंने कहा कि चालक अशोक सिंह गाडी चला रहा था. सलमान पर 28 सितंबर 2002 को बांद्रा में एक बेकरी दुकान में अपनी कार चढाने का आरोप है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि चार अन्य घायल हुए थे.

अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता के तहत गैरइरादतन हत्या और मोटर वाहन कानून के तहत अन्य आरोप हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola