ePaper

मोदी के किरदार को पर्दे पर साकार करेंगे परेश रावल

Updated at : 07 Apr 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी के किरदार को पर्दे पर साकार करेंगे परेश रावल

नयी दिल्ली: अभिनेता परेश रावल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री का किरदार निभाना एक कलाकार के रुप में एक बडी जिम्मेदारी है.फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है. इसकी शूटिंग इस साल अगस्त में शुरु होगी. फिल्म का निर्माण […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अभिनेता परेश रावल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री का किरदार निभाना एक कलाकार के रुप में एक बडी जिम्मेदारी है.फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है. इसकी शूटिंग इस साल अगस्त में शुरु होगी. फिल्म का निर्माण रावल खुद कर रहे हैं और फिल्म ‘ओह माई गॉड’ के बाद बतौर निर्माता यह उनकी दूसरी फिल्म होगी.

अभिनेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अगस्त से नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग शुरु कर दूंगा. इतने बडे कद के नेता का किरदार निभाना एक अभिनेता के तौर पर बडी जिम्मेदारी है. उन्हें :मोदी: पता है कि मैं फिल्म में उनका किरदार निभाने जा रहा हूं.’’अपनी आने वाली फिल्म ‘धर्म संकट में’ के प्रचार के लिए यहां आए अहमदाबाद के सांसद ने इस फिल्म में देश में हिन्दुओं एवं मुसलमानों के बीच समस्याओं की बात होने की खबरों को खारिज कर दिया.
ऐसी खबरें हैं कि व्यंग्यात्मक फिल्म की रिलीज के बाद किसी तरह के विवाद से बचने के लिए सेंसर बोर्ड ने फिल्म पहले एक मुस्लिम मौलवी और एक हिन्दू पंडित को दिखायी. रावल ने कहा, ‘‘मुङो पता नहीं कि ये खबरें कहां से आ रही हैं. हमने इस तरह के किसी भी व्यक्ति को फिल्म नहीं दिखायी है. फिल्म में हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच समस्याओं की बात नहीं की गयी है.’’फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इसमें रावल के साथ नसीरुद्दीन शाह और अन्नु कपूर मुख्य किरदारों में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola