प्रधानमंत्री मोदी ने दी विधु विनोद चोपडा को शुभकामना

Updated at : 06 Apr 2015 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने दी विधु विनोद चोपडा को शुभकामना

मुंबई : एक खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मकार विधु विनोद चोपडा को उनकी आने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ब्रोकेन हॉर्सेस’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं. दस अप्रैल को फिल्म की रिलीज से पहले चोपडा प्रधानमंत्री को यह फिल्म दिखाना चाहते हैं लेकिन अभी इस बारे में निर्णय नहीं हुआ है. चोपडा के […]

विज्ञापन

मुंबई : एक खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मकार विधु विनोद चोपडा को उनकी आने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ब्रोकेन हॉर्सेस’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं. दस अप्रैल को फिल्म की रिलीज से पहले चोपडा प्रधानमंत्री को यह फिल्म दिखाना चाहते हैं लेकिन अभी इस बारे में निर्णय नहीं हुआ है.

चोपडा के प्रवक्ता ने बताया कि मोदी ने चोपडा को एक संदेश भेजकर उन्हें फिल्म का न्यौता देने के लिए शुक्रिया कहा है और फिल्म के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं. 62 वर्षीय चोपडा ने न सिर्फ इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन किया है बल्कि अभिजात जोशी के साथ इसकी कहानी भी लिखी है.

‘ब्रोकेन हॉर्सेस’ की पृष्ठभूमि में अमेरिका-मेक्सिको की सीमा पर होते रहे गैंग वार्स हैं. यह थ्रिलर फिल्म भाईचारे और परस्पर विश्वास की जरुरत और हिंसा की निरर्थकता को दर्शाती है. इसमें विंसेंट डी ओनोफ्रियो, एंटन येलचिन, क्रिस मार्क्वेटे और मारिया वालवेरडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola