भारत के वर्ल्डकप जीतने पर पूनम जारी करेंगी वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2015 2:07 PM
मुंबई :हमेशा कुछ अलग करके सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर वर्ल्ड कप के सेमीफानल मैच के पहले चर्चा में आ गयीं हैं. उन्होंने कहा है कि गुरूवार के सेमीफाइनल में भारत की जीत होगी और फाइनल में भी भारत ही जीतेगा. पूनम पांडे ने 29 मार्च को होने वाले फाइनल […]
मुंबई :हमेशा कुछ अलग करके सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर वर्ल्ड कप के सेमीफानल मैच के पहले चर्चा में आ गयीं हैं. उन्होंने कहा है कि गुरूवार के सेमीफाइनल में भारत की जीत होगी और फाइनल में भी भारत ही जीतेगा. पूनम पांडे ने 29 मार्च को होने वाले फाइनल में अपने फैंस को सरप्राईज देने की बात कही है.
उन्होंने कहा कि भारत के फाइनल जीतने के बाद वह एक वीडियो जारी करेंगी जिसे देख लोगों के मुंह खुले रह जायेंगे. उन्होंने कहा कि इस फाइनल में भारत जीतेगा यह मेरा सिक्स सेंस कह रहा है. मेरी आने वाली फिल्म हेलेन का वीडियो भी मैं वर्ल्ड कप के दौरान करुंगी. पूनम ने एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं. इस मौके पर उन्होंने वर्ल्ड कप केक भी काटा.
पूनम अपनी आने वाली फिल्म ‘हेलन’ का पोस्टर पहले ही पेश कर चुकीं हैं. सुपर व्हाइट ईवनिंग गाउन में पूनम बेहद खूबसूरत नजर रही थी. ‘हेलन’ को अजीत राजपाल ने लिखा और निर्देशित किया है. इसे द वर्ल्ड नेटवर्क्स बैनर तले सुरेश नकुम और विपिन मेढेकर बना रहे हैं. पूनम ने बताया ‘हेलन की स्क्रिप्ट बहुत ही उम्दा है. इसे अजीत राजपाल ने लिखा है जिन्होंने पहले ‘नशा’ भी लिखी थी.
वर्ल्ड कप शुरू होने के पहले ही पूनम ने ट्विटर पर टीम इंडिया को बधाई देना शुरू कर दिया था. 2011 के वर्ल्डकप के दौरान पूनम पांडे ने कहा था कि यदि टीम इंडिया जीत जाती है तो वह कपडे उतार कर जीत का जश्न मनाना चाहेंगी. मुंबई की मॉडल पूनम की क्रिकेट के प्रति दीवानगी देखते ही बनती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










