क्यों.. जेनेलिया से दोबारा शादी करना चाहते हैं रितेश?

बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा से फिर से शादी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने जेनेलिया को सबके सामने प्रोपोज भी किया. दरअसल रितेश राघवेंद्र राठौड़ फैशन शो में शिरकत करने गए हुए थे. रितेश ने इस शो में राघवेंद्र की ड्रेस पहने हुए एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए […]
बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा से फिर से शादी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने जेनेलिया को सबके सामने प्रोपोज भी किया.
दरअसल रितेश राघवेंद्र राठौड़ फैशन शो में शिरकत करने गए हुए थे. रितेश ने इस शो में राघवेंद्र की ड्रेस पहने हुए एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘यह बहुत अच्छा शो था’.इस पोज पर कामेंट करते हुए जेनेलिया ने रिट्वीट किया ‘बहुत अच्छे लग रहे हो.; मेरो खयाल से मेरा दिल रितेश पर आ गया है.’
.jpg&w=3840&q=75)
इसके बाद जवाब में रितेश ने लिखा डाला ‘जेनेलिया तूममंझसे शादी करोगी??’. इस सवाल के जवाब में जेनेलिया ने बड़े मजाकिया अंदाज में लिखा ‘ यकीनन, क्योंकि रिआनकहता है कितूम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पिता हो’.
रितेश और जेनेलिया की शादी वर्ष 2012 में हुई थी. दोनों ने एक साथ फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ और ‘तेरे नाल लव हो गया.’ में काम किया था. पिछले साल दिसंबर के महीने में जेनेलिया ने बेटे (रिआन) को जन्म दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




