'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से 'सुई धागा' तक, वरुण धवन के जन्मदिन पर देखें उनकी ये बेस्ट फिल्में

Published by :Pushpanjali
Published at :24 Apr 2026 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
Varun Dhawan

Varun Dhawan

Varun Dhawan Birthday Special: वरुण धवन के जन्मदिन के मौके पर ये है आपके लिए उनकी बेहतरीन फिल्मों की एक लिस्ट. ये फिल्में रोमांस, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार मेल पेश करती हैं.

विज्ञापन

Varun Dhawan Birthday Special: बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार वरुण धवन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने करियर में उन्होंने रोमांस, कॉमेडी से लेकर इंटेंस रोल्स तक हर जॉनर में खुद को साबित किया है. ऐसे में उनके बर्थडे वीकेंड पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों को देखना एक परफेक्ट प्लान हो सकता है. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ खास देखना चाहते हैं, तो ये 5 फिल्में आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Student of the Year से वरुण धवन ने बॉलीवुड में कदम रखा. करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कॉलेज लाइफ, दोस्ती और प्यार की कहानी को शानदार तरीके से दिखाया गया है. यह फिल्म आज भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.

बदलापुर

Badlapur में वरुण धवन ने बेहद इंटेंस और डार्क किरदार निभाया. इस फिल्म में बदले की भावना और इमोशंस को गहराई से दिखाया गया है, जो दर्शकों को काफी प्रभावित करता है.

अक्टूबर

October एक इमोशनल और सेंसिटिव कहानी है, जिसमें वरुण का शांत और गंभीर किरदार दर्शकों के दिल को छू जाता है. यह फिल्म रिश्तों की गहराई को दिखाती है.

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया

Humpty Sharma Ki Dulhania एक रोमांटिक और फन से भरी फिल्म है. इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

सुई धागा

Sui Dhaaga एक प्रेरणादायक कहानी है, जिसमें वरुण और अनुष्का शर्मा ने छोटे शहर के सपनों और संघर्ष को बेहद खूबसूरती से पेश किया है.

यह भी पढ़ें: कभी 10 लोगों संग शेयर किया कमरा, आज लग्जरी लाइफ जीते हैं मनोज बाजपेयी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola