ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी का किरदार निभाएंगी बॉलीवुड की क्वीन कंगना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2015 11:44 AM
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानावत फिर से एक बार क्वीन बनने जा रही हैं. इस बार कंगना रानावत बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन कही जाने वाली मीना कुमारी का किरदार निभाने वाली हैं. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार निर्देशक तिगमांशु धूलिया मीना कुमारी की जिंदगी पर एक बायोपिक बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म को विनोद […]
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानावत फिर से एक बार क्वीन बनने जा रही हैं. इस बार कंगना रानावत बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन कही जाने वाली मीना कुमारी का किरदार निभाने वाली हैं. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार निर्देशक तिगमांशु धूलिया मीना कुमारी की जिंदगी पर एक बायोपिक बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म को विनोद मेहता की किताब ‘मीना कुमारी: द क्लासिक बायोग्राफी’ पर बनाया जा रहा है.
इस किताब की राइट सुनील बोहरा के पास है. बोहरा फिल्म के निर्माता हैं.फिल्म निर्माता इस प्रजेक्ट को लेकर कंगना रानावत से मिले हैं. सूत्रों के अनुसार उन्होंने इस किताब की एक प्रति कंगना को भी दी है. फिल्म को लेकर शोध शुरू हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










