ePaper

अक्षय की फिल्‍म ''मैं गब्‍बर'' का नाम बदला, रखा ''गब्‍बर इज बैक''

Updated at : 11 Mar 2015 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय की फिल्‍म ''मैं गब्‍बर'' का नाम बदला, रखा ''गब्‍बर इज बैक''

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की आगामी फिल्‍म ‘मैं गब्‍बर’ को नाम बदलकर ‘गब्‍बर इज बैक’ कर दिया गया है. इस फिल्‍म को लेकर अक्षय खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म में अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और श्रुति हसन मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में अक्षय का लुक रफ एंड टफ नजर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की आगामी फिल्‍म ‘मैं गब्‍बर’ को नाम बदलकर ‘गब्‍बर इज बैक’ कर दिया गया है. इस फिल्‍म को लेकर अक्षय खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म में अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और श्रुति हसन मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में अक्षय का लुक रफ एंड टफ नजर आ रहा है.

इस फिल्‍म के लिए अक्षय ने अपना वजन भी बढ़ाया है. सूत्रों के अनुसार यह फिल्‍म भ्रष्‍टाचार पर आधारित होगी. इस फिल्‍म के लिए अक्षय ने कड़ी मेहनत की है. अक्षय और करीना ने एकसाथ कई और फिल्‍मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा भी है.

वहीं फिल्‍म को संजय लीला भंसाली ने प्रोड्सूस कर रहे हैं. हाल ही अक्षय फिल्‍म ‘बेबी’ में नजर आये थे. फिल्‍म आतंकवाद को लेकर बनाई गई थी. दर्शकों ने फिल्‍म को बेहद पसंद किया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. वैसे भी अक्षय एक साल में कई फिल्‍में करते हैं. दर्शक भी उनकी फिल्‍मों को खासा पसंद करते हैं.

अक्षय पिछले साल कई हास्‍य फिल्‍मों में दिखाई दिये थे लेकिन लगता है इस साल वे कई एक्‍शन फिल्‍मों में काम करेंगे. फिल्‍म ‘बेबी’ में भी वे खतरनाक स्‍टंट करते नजर आये थे. वहीं इस फिल्‍म के अलावा अक्षय जल्‍द ही फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में भी नजर आयेंगे. फिल्‍म में उनके अलावा सिद्दार्थ मल्‍होत्रा, जैकी श्रॉफ और जैकलीन फर्नाडीज मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

अक्षय के फैंस लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि वे अक्षय को इस साल एक के बाद एक फिल्‍मों में काम करते देखेंगे. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दर्शक इस नये गब्‍बर को कितना पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola