रणबीर-दीपिका के ''बलम पिचकारी...'' से क्या कहना चाहती है नीतू सिंह

बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कपूर की शादी और दोनों के लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर कई खबरें आ रही है. लेकिन हाल में रणबीर की प्यार मां नीतू कपूर ने कुछ ऐसा किया कि अब दोबारा रणबीर और दीपिका के रिश्ते को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. उनके द्वारा […]
बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कपूर की शादी और दोनों के लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर कई खबरें आ रही है. लेकिन हाल में रणबीर की प्यार मां नीतू कपूर ने कुछ ऐसा किया कि अब दोबारा रणबीर और दीपिका के रिश्ते को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. उनके द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गयीएक तस्वीर ने बॉलीवुड में हलचल पैदा कर दी है.
आपको बता दें कि हाल ही में नीतू ने होली के मौके पर बधाई देने के लिए फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के गाने ‘बलम पिचकारी…’ गाने से रणबीर-दीपिका की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी. फिर क्या था, सोशल मीडिया पर रणबीर और दीपिका की इस तस्वीर ने बवाल मचा दिया है. और देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी.
अब फैंस भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या नीतू दोनों को फिर से एकबार करीब लाना चाहती है या फिर ऐसे ही उन्होंने यह फोटो शेयर कर दी थी. क्या नीतू रणबीर-कटरीना की जोड़ी से खुश नहीं हैं? नीतू इस बात को बेहतर जानती है कि उन्होंने यह फोटो क्यों लगाई. ऐसा भी हो सकता है कि इस गाने में रणबीर है और यह होली वाला गाना है इसलिए उन्होंने यह फोटो पोस्ट की हो.
नीतू ने इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो पोस्ट की थी जिस से उन्होंने रणबीर की गर्लफ्रेंड कैटरीना को ही गायब कर विवाद खड़ा कर दिया था. अब नीतू के मन में क्या है ये जानने के लिए हम सिर्फ इंतजार कर सकते हैं और समय आने के साथ सबको पता चल जायेगा कि वह क्या चाहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




