सनसनीखेज आरुषि हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘न्योडा’ में नजर आयेंगी कोंकणा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2015 11:57 AM
कोलकाता : सनसनीखेज आरुषि तलवार हत्या मामले पर आधारित फिल्म ‘न्योडा’ में कोंकणा सेन शर्मा नजर आएंगी. ब्योमकेश बख्शी पर एक बांग्ला थ्रिलर फिल्म ‘सजारुर कांटा’ के सेट पर कोंकणा ने कहा, ‘‘मैंने मेघना गुलजार के साथ ‘न्योडा’ में काम किया और मुङो किरदार काफी महत्वपूर्ण और दिलचस्प लगा. मैंने इरफान खान के साथ काम […]
कोलकाता : सनसनीखेज आरुषि तलवार हत्या मामले पर आधारित फिल्म ‘न्योडा’ में कोंकणा सेन शर्मा नजर आएंगी. ब्योमकेश बख्शी पर एक बांग्ला थ्रिलर फिल्म ‘सजारुर कांटा’ के सेट पर कोंकणा ने कहा, ‘‘मैंने मेघना गुलजार के साथ ‘न्योडा’ में काम किया और मुङो किरदार काफी महत्वपूर्ण और दिलचस्प लगा. मैंने इरफान खान के साथ काम किया। मेघना ने बडी संवेदनशीलता के साथ कहानी को पेश किया है.’’
विशाल भारद्वाज ने ‘न्योडा’ के लिए पटकथा लिखी है. हालांकि, किसी अदाकार या निर्देशक ने कहानी के बारे में जिक्र नहीं किया। माना जा रहा है कि इसमें 14 वर्षीय लडकी के रिश्तेदारों की कहानी होगी जो 16 मई 2008 को अपने कमरे में मृत पायी गयी थी. कोंकणा और सोहम शाह आरुषि के अभिभावकों की भूमिका अदा करेंगे वहीं तब्बू आरुषि की चाची की भूमिका में होगी. इरफान खान मामले के जांच अधिकारी के किरदार में दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










